Tuesday, October 25, 2016

पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में हरियाणा के हेड कांस्टेबल सुशील कुमार हुए शहीद

पाक ने जम्मू के सभी जिलों की सभी चौकियों को निशाना बनाकर रविवार पूरी रात फायरिंग की। 50 से अधिक गांव इसकी चपेट में आए हैं। गोलाबारी में कुरुक्षेत्र के पिहोवा की फैंसी कॉलोनी निवासी बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सुशील कुमार (45) शहीद हो गए। इससे पहले उन्होंने रात 11:30 बजे पत्नी मां से फोन पर बात की थी। पत्नी सुनीता को बेटे से बात कराने की इच्छा जताई। लेकिन वह सो चुका था। सुशील ने कहा कि अभी उसकी पेट्रोलिंग का समय है। सुबह स्कूल जाना है। अब
उठाएं, कल बात कर लेगा। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। फोन पर मां सोमा देवी को गोलियों की आवाज सुनाई दीं तो पूछा- ये धमाके कैसे हो रहे हैं। सुशील बोला- यहां तो हर रोज दिवाली होती है। मां बोली- बेटा अपना ख्याल रखना। सुशील का परिवारवालों को यह आखिरी फोन था। तड़के 3 बजे छोटे भाई को उसकी शहादत की खबर मिली।
दोस्त ने दी शहादत की खबर: पिहोवा के गिरीराज और सुशील वर्ष 1992 में एक ही दिन एक ही बैच में बीएसएफ की 127 बटालियन में भर्ती हुए थे। तब से दोनों एक साथ डयूटी पर रहते थे। लेकिन कुछ दिन पहले गिरीराज की डयूटी आरएसपुरा सेक्टर स्थित मुख्यालय में लग गई। जबकि सुशील पेट्रोलिंग पार्टी में थे। गिरीराज ने फोन पर संजय को बताया कि सुशील पेट्रोलिंग टीम के साथ निकला था। इसी दौरान बॉर्डर पार से आकर गोली उसकी गर्दन के पास लगी। गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे अस्पताल ले गए। लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। 
बहन से स्पेशल पार्टी वादा: बहन मीनू ने बताया कि सुशील को अपनी सही जन्मतिथि मालूम नहीं थी। मां के कहे मुताबिक वह श्राद्धों की पूर्णिमा के दिन जन्मदिन मनाता था। सितंबर में जब वह छुट्टी आया तो पूरे परिवार को होटल में जन्मदिन की पार्टी दी। लेकिन तब वह यहां नहीं थी। तब फोन पर सुशील ने कहा था कि उसकी ससुराल आकर उसे स्पेशल पार्टी देगा। 
मां से कहा था दिवाली बाद कराएगा आपरेशन: सुशील की मां सोमा देवी पीठ दर्द के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं। दोनों आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत है। सुशील ने कहा था कि दिवाली के बाद वह फिर से छुट्टी अप्लाई करेगा और उनकी आंखों का ऑपरेशन कराएगा। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.