Sunday, October 2, 2016

सिर्फ एक टीका बचाएगा 88 फीसदी फ्लू से

मेडिकल जगत से एक अच्छी खबर है। अब एक ही वैक्सीन के एक ही खुराक से 88% फ्लू पर काबू पाया जा सकेगा। साथ ही यह भविष्य में आने वाली संक्रमणों से भी बचाएगा। इन संक्रमण में लाखों लोग मारे जाते हैं। वैज्ञानिकों ने इन दोनों चीजों से निपटने के लिए दो वैक्सीन बनाई है। इनमें से एक अभी तक
ज्ञात 88% फ्लू को रोकेगी। दूसरी वैक्सीन नजला-जुकाम से बचाएगा। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। यह रिपोर्ट बायोइनफॉरमेटिक्स जर्नल में छपी है। ब्रिटेन के लैंकेस्टर विश्वविद्यालय के डेरेक गैदरर ने बताया, 'हमारी टीम हर साल फ्लू का टीका तैयार करती है। हम लोग नए फ्लू से निपटने के लिए वैक्सीन बनाते हैं। हमें उम्मीद है कि यह वैक्सीन सुरक्षित है। यह अगले साल तक बाजार में जाएगी। हालांकि, कभी कभार यह तरीका उतना सफल नहीं रहता है। जैसे कि 2014-15 की सर्दी में एच3एन2 टीका कामयाब नहीं रहा था। अगर यह काम करता भी है तो बहुत महंगा होता है।' साथ ही ये वार्षिक टीके हमें भविष्य के महामारी वाले फ्लू से बचाने में सक्षम नहीं होते हैं। 
  1. टीके दो तरह के हैं। पहले टीके की केवल एक खुराक से दुनियाभर में पाये जाने वाले 88% फ्लू से निजात मिल सकती है। 
  2. दूसरा टीका खास अमेरिका के लिए है। इससे 95% अमेरिकी इंफ्लुएंजा से राहत मिल सकती है। 
फ्लू की महामारी से हर साल पांच लाख लोगों की मौत: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार फ्लू से फैलने वाली महामारी से विश्व में हर साल करीब पांच लाख लोगों की मौत हो जाती है। 1918 में 'स्पॅनिश फ्लू' महामारी फैली थी। इसके बाद 1957 और 1968 में आई दो महामारियों की वजह से लाखों लोगों की जान चली गई थी। 
कंप्यूटर की मदद से टीके के तत्वों का होता है विकास: गैदरर ने बताया, 'हम वैक्सीन बनाने से पहले फ्लू से होने वाली मौतों का अध्ययन करते हैं। फ्लू के वायरस और मानव की रोग प्रतिरोधक क्षमता की जानकारी जुटाते हैं। फिर प्राप्त सूचना के आधार पर हम कंप्यूटर की मदद से वैक्सीन के तत्वों का डेवलप करते हैं। जिससे प्रभावी टीके को बनाया जा सके।' 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.