Monday, October 24, 2016

धोनी और विराट ने तोड़े तेंदुलकर के रिकॉर्ड; तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को धोया 7 विकेट से

विराट कोहली के शतक और धोनी की शानदार पारी से टीम इंडिया ने मोहाली वनडे में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। इसके साथ ही भारतीय टीम पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाने में कामयाब रही। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 286 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे टीम इंडिया आसानी से 48.1
ओवरों में हासिल कर लिया। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विराट कोहली ने 154 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान धोनी ने बेहतरीन (80) रनों की पारी खेली। वहीं मनीष पांडे (28) रन बनाकर नॉटआउट लौटे। 
धोनी और कोहली के बीच हुई 151 रन की साझेदारी: टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए 151 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट हो जाने के बाद कोहली और धोनी ने भारतीय पारी को संभाला और जीत की तरफ ले गए। 
धोनी ने तोड़ा सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड: इसमुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी पर हर किसी की नजरें थीं और उन्होंने अपने फैन्स को निराश नहीं किया। धोनी ने सचिन तेंडुलकर के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन के नाम 195 छक्के थे। वहीं धोनी के नाम अब वनडे क्रिकेट में 196 छक्के हो गए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड ने लाथम (61), रॉस टेलर (73), जेम्स नीशाम (57) और मार्टिन गुप्टिल (46) की बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड ने 286 रन का स्कोर खड़ा किया था। नीशाम ने मैट हैनरी के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए बेहतरीन 84 रनों की साझेदारी की। 
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिं धोनी ने वनडे क्रिकेट में 9000 रन पूरे कर लिए हैं। वे सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़, सौरभ गांगुली और मोहम्मद अजहरूद्दीन के बाद ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर हैं। धोनी ने यह कारनामा 281वें वनडे मैच में पूरा किया है। धोनी अब दुनिया के उन 17 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने वनडे में 9000 से अधिक रन बनाये हैं। भारत की तरफ से उनसे पहले यह उपलब्धि सचिन (18,426 रन), सौरव गांगुली (11,363), राहुल द्रविड़ (10,889) और मोहम्मद अजहरूददीन (9378) ने हासिल की। धोनी 9000 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिनका औसत 50 से अधिक है। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.