Tuesday, October 25, 2016

सैनिकों को दीवाली की बधाई दें 1922 पर मिस्ड कॉल करके - मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिवाली पर देश के लोग सैनिकों को सर्जिकल स्ट्राइक की बधाई दें। वे एप को डाउनलोड करने के लिए 1922 पर मिस्ड कॉल दें। इसके जरिए वे अपना संदेश दे सकेंगे। ताकि सैनिक इस बात
पर गर्व कर सकें कि देश के लोग उनके साथ हैं। उन्होंने कहा, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश भर में लोगों ने छोटी दिवाली का जश्न मनाया था। वे यूपी के महोबा में बुन्देलखंड परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। 
कन्याभ्रूण हत्या पर होगी जेल: मोदी ने कन्या भ्रूण हत्या को भी गैरसंवैधानिक करार दिया। कहा, अब कन्या भ्रूण हत्या करने वालों को अब जेल जाना होगा। उनकी सरकार इस पर सख्ती से कदम उठा रही है। 
सपा बसपा को सत्ता में लाकर की गलती: मोदी ने नौजवानों से कहा कि उनके बड़ों ने सपा-बसपा को सत्ता में लाकर गलतियां की हैं। इसलिए आप अपने भाग्य और बुन्देलखंड की चिन्ता करें। मुठ्ठी भर लोग लखनऊ के आशीर्वाद से इस पर कब्जा किए हुए हैं। सपा-बसपा के इन माफियाओं को सिर्फ भाजपा ही ठीक कर सकती हैं। 
कांग्रेस पर भी साधा निशाना: मोदीने अपनी सरकार की उपलब्धियों को जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ढाई साल के दौरान भ्रष्टाचार की कोई खबर नहीं आई। वर्ष 2014 से पहले खूब भ्रष्टाचार हुए। आज भी देश में ईमानदारों की कमी नहीं है। ऊपर ठीक रहेगा तो नीचे अपने आप ठीक हो जाएगा। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.