Wednesday, October 19, 2016

एक नया जिला, 10 तहसील, 3 उपतहसील, 10 उपमंडल और 14 नए ब्लॉक बने हरियाणा में

चरखीदादरी हरियाणा का आधिकारिक रूप से 22वां जिला बन गया है। दादरी के साथ लगते गांव जो नए जिले की सीमा से लगते हैं और भिवानी डीसी ने उन्हें प्रस्ताव में शामिल नहीं किया है, उनके पास विकल्प चुनने का मौका होगा। पंचायत एवं विकास और कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि ऐसे गांव के लोगों को चरखी
दादरी में जुड़ने अथवा भिवानी जिले में ही रहने का विकल्प दिया जाएगा। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। चरखी दादरी को जिला बनाए जाने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी होने के 30 दिन में ऐसे गांवों के लोग पंचायत से प्रस्ताव पास करवाकर जिला उपायुक्त को दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि नए जिले, उप मंडल, तहसील और उप तहसील बनने से स्थानीय लोगों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए अब ज्यादा दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे प्रशासनिक क्षमता भी बढ़ेगी। 
14 नएब्लॉक भी मंजूर: बादली,उचाना, मूनक, कुंजपुरा, पीपली, पिनगवा, डहीना, बड़ौली, पलवल, खिजराबाद, नागपुर, ढांड, तिगांव, इंद्री को नया ब्लॉक बनाया गया है। इनके साथ ही प्रदेश में ब्लॉकों की संख्या 126 से बढ़कर अब 140 हो गई है। 

इन फैसलों को भी मिली कैबिनेट में मंजूरी: गुड़गांव का नाम गुरु ग्राम और मेवात का नाम बदलकर नूंह किए जाने और खाद्य आपूर्ति विभाग का नाम बदलकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग किए जाने को भी राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी।
नारनौल में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब को मंजूरी: नारनौल(महेंद्रगढ़) के पास राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 148बी पर समेकित मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब के प्रस्तावित स्थल के साथ संयोजिता के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई। प्रस्तावित सड़क की लंबाई 6,775 मीटर है और 75.58 एकड़ भूमि आवश्यक है। अब नारनौल तहसील के गांव बशीरपुर, घाट शेर और तलोट की 1000 एकड़ जमीन पर मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब बनाया जाएगा। 
हुड‌्डा सरकार ने भी बनाए थे 2 नए जिले: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने भी मेवात और पलवल दो नए जिले बनाए थे। हालांकि इससे पहले चौटाला सरकार ने मेवात को सत्यमेव पुरम के नाम से जिला बनाना था, लेकिन केंद्रीय चुनाव आयोग ने उनके फैसले को रद्द कर दिया था। इसके बाद हुड्डा ने 11 मई, 2005 में मेवात को राज्य का 20वां जिला और 15 अगस्त, 2008 को पलवल को 21वां जिला बनाया। अब हरियाणा में 8 साल बाद नया जिला बना है। 
ऐसा होगा नए जिले चरखी दादरी का स्वरूप: चरखीदादरी जिले में केवल दो विधानसभा क्षेत्र एवं दो ही सब डिवीजन दादरी और बाढड़ा होंगे। इनमें बाढड़ा को सब डिवीजन बनाने का फैसला मंगलवार को ही हुआ है। अभी पंचकूला में ही पंचकूला और कालका दो विधानसभा क्षेत्र हैं। रोहतक के बाद यह दूसरा बिना अंतर राज्यीय बार्डर वाला जिला होगा। भिवानी को तोड़कर बनाए गए दादरी जिला मुख्यालय की दूरी भिवानी से 30 किलोमीटर होगी। इसमें अब 4 ब्लॉक दादरी, बौंद, झोझू और बाढड़ा होंगे। पहले दो ही दादरी-1, दादरी-2 ही ब्लॉक थे। नए जिले में फिलहाल 176 गांव शामिल करने का प्रस्ताव है। इनमें 59 गांव दादरी के और 117 गांव बाढड़ा के हैं। 
अम्बाला कैंट, नारनौंद घरौंडा समेत 10 नए उपमंडल बने: अम्बाला कैंट, बाढड़ा (भिवानी), बड़खल (फरीदाबाद), नारनौंद (हिसार), बादली (झज्जर), उचाना (जींद), घरौंडा (करनाल), रादौर (यमुनानगर) में पुन्हाना (मेवात) और कालांवाली (सिरसा) होंगे। इनके साथ ही प्रदेश में उप मंडलों की संख्या बढ़कर अब 72 हो जाएगी। 
10 नई तहसील और 3 उपतहसील बनीं: अम्बालाकैंट, बड़ खल (फरीदाबाद), बास (हिसार), उचाना, अलेवा (जींद), लाडवा (कुरुक्षेत्र), रायपुर रानी (पंचकूला), मतलौडा (पानीपत), बादली (झज्जर) और सिरसा जिले की कालांवाली को तहसील बनाया जाएगा। इसी तरह खिजराबाद (यमुनानगर), पाल्हावास (रेवाड़ी) खेड़ी जालब (हिसार) को उप तहसील बनाने का फैसला किया गया। इनके साथ ही प्रदेश में तहसीलों की संख्या अब 83 से बढ़कर 93 हो जाएगा।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.