Friday, October 21, 2016

हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 10-2 से हराया

पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ रुपिंदर पाल सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने में गुरुवार को जापान को 10-2 से करारी शिकस्त देकर प्रभावी शुरुआत की। भारत के लिए इस मैच में रुपिंदर पाल सिंह ने छह गोल दागे। जापान की टीम भारतीय खिलाड़ियों के सामने बेबस नजर आ रही थी। भारत ने मैच में अधिकतर समय गेंद
अपने पास रखी और जापान को लगातार परेशान किया। भारत ने मैच की शुरुआत से ही जापान पर अपना दबादबा बना लिया। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। दूसरे मिनट में रमनदीप ने भारत का खाता खोला। भारत को नौवें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला और इस मैच में भारत की कमान संभाल रहे रुपिंदर ने उसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। उन्होंने 12वें मिनट में मिली दूसरी पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 3-0 से आगे कर दिया। मैच के 15वें मिनट में रमनदीप ने एक और गोल कर जापानियों को परेशानी में डाल दिया। 17वें मिनट में भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला और रुपिंदर ने इस पर भी गोल कर अपनी हैटिक पूरी की। दो मिनट बाद तलविंदर सिंह ने एक और गोल कर भारत को 6-0 की बढ़त दिला दी थी। भारत यहीं नहीं रुका। रुपिंदर ने 22वें मिनट में गोल कर भारत का स्कोर 7-0 पर पहुंचा दिया। जापान ने 23वें मिनट में अपना खाता खोला। केंटा टनाका ने स्कोर 1-7 किया। पहले हाफ की समाप्ति तक भारत छह गोलों की बढ़त ले चुका था। 
दूसरे हाफ में जापान की कोशिश ज्यादा से ज्यादा गोल करने की थी। 38वें मिनट में हिरोमासा ओचिआई ने गोल कर जापान के खाते में दूसरा गोल जोड़ा। लेकिन इसके बाद जापान की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। भारत ने दूसरे हाफ में तीन गोल किए। रुपिंदर ने 46वें और 47वें मिनट में दो गोल किए। यह दोनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर थे। 50वें मिनट में यूसुफ अफ्फान ने गोलकर भारत को 10-2 से बड़ी जीत दिला दी। भारत को अब शनिवार को कोरिया से भिड़ना होगा।
मलेशिया ने पाकिस्तान को चौंकाया: एक अन्य मुकाबले में मलेशिया ने गत विजेता पाकिस्तान को 4-2 से पराजित कर दिया। मलेशिया की ओर से फैजल सारी ने दो गोल दागे। मेजबान टीम की ओर से अन्य गोल फिरहन अंसारी और शारिल सबाह ने किए। पाकिस्तान की ओर से दोनों गोल मुहम्मद अलीम बिलाल ने दागे।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारजागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.