Tuesday, September 13, 2016

रियो पैरालंपिक: शॉटपुट में सोनीपत की दीपा मलिक ने जीता सिल्वर; बनी भारत की पहली पदक विजेता महिला

रियो में जारी पैरालंपिक 2016 में भारत ने सोमवार को बड़ी कामयाबी हासिल की। भारतीय शॉटपुट एथलीट दीपा मलिक ने महिलाओं की एफ 53 स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया। वह पैरालंपिक में पदक जीतने
वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। अब पदकों की संख्या तीन हो गई है। 45 साल की दीपा मलिक ने 4.61 मीटर का स्कोर बनाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। स्वर्ण पदक बहरीन की फातिमा नेधाम के नाम रहा, जिन्होंने 4.76 मीटर का स्कोर बनाया। ग्रीस की दिमित्र ने 4.28 मीटर के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

दीपा हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। उनके पति सेना में अधिकारी हैं और वह दो बच्चों की मां हैं। दीपा के शरीर का निचला हिस्सा सुन्न है। वह शॉट पुट के अलावा जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, तैराकी और मोटर स्पोर्ट्स से भी जुड़ी हैं। वह तैराकी में कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। जेवलिन थ्रो में उनके नाम एशियाई रिकॉर्ड है। उन्होंने 2011 में विश्व चैंपियनशिप में शॉट पुट और डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीते थे। उन्हें भारत सरकार 2012 में अजरुन पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है।

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारजागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.