Saturday, September 10, 2016

आइंस्टीन से प्रेरित ये छह बेटियां लिखने लगी दोनों हाथों से

हरियाणा का जींद जिला। यहां उझाना गांव की छह बेटियाें के हुनर को देखकर हर कोई हैरान है। वे दोनों हाथों से एक साथ लिखती हैं। एक हाथ से हिंदी और दूसरे से अंग्रेजी। दोनों हाथों की लिखावट बिल्कुल एक जैसी है। इतनी सुंदर कि देखने वाले भी पहचान नहीं पाते हैं कि दाएं हाथ से लिखा है या बाएं हाथ से। बेटियों ने ऐसा
साइंटिस्ट अलबर्ट आइंस्टीन से प्रेरित होकर सीखा है। वो भी सिर्फ छह माह में। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। सभी बेटियां गांव के ही स्वामी विवेकानंद स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा हैं। इनके नाम पूजा, प्रिया, तमन्ना, मोनिका, ईशा मन्नू हैं। 
वे बताती हैं 'करीब छह माह पहले शिक्षक कुलदीप सिंह क्लास में साइंस पढ़ा रहे थे। इसी दौरान सापेक्षता के सिद्धांत टॉपिक पर अलबर्ट आइंस्टीन का जिक्र आया। शिक्षक ने आइंस्टीन के बारे में बताया कि वह दोनों हाथों से लिखते थे। ऐसा उन्होंने रोजाना की प्रैक्टिस से ही हासिल किया था। तो हमें काफी ताज्जुब हुआ। उसी दिन हम लोगों ने ठान लिया कि वे भी हर रोज दोनों हाथों से लिखने की प्रैक्टिस करेंगी और ऐसा करके ही दम लेंगी। इसके बाद स्कूल में ही खाली होने वाले एक पीरियड में रोजाना लिखने का अभ्यास शुरू कर दिया। कुछ ही दिनों में खुद पर विश्वास हुआ कि अब वे ऐसा कर सकती हैं। दोनों हाथों से एक साथ लिखने की स्पीड बनने लगी। लिखावट में भी सुधार आने लगा। फिर एक हाथ से हिंदी दूसरे से अंग्रेजी लिखने की प्रैक्टिस शुरू कर दी। छह महीने के बाद अब उन्हें दोनों हाथों से एक साथ लिखने में कोई परेशानी नहीं होती। चाहे हिंदी लिखें या अंग्रेजी। दोनों हाथों से लिखने में काफी मजा आता है। घरवाले और शिक्षक भी उनको इस तरह से लिखता देखकर काफी खुश होते हैं।' शिक्षक कुलदीप सिंह बताते हैं 'सभी छह बेटियां गांव के किसान परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। वे पढ़ाई में भी काफी होशियार हैं। मैं जब काॅलेज स्टूडेंट था, तब मैंने भी दोनों हाथों से लिखने का प्रयास किया था। लेकिन ज्यादा सफल नहीं हो पाया। मैं भी आइंस्टिन से प्रेरित था। इसलिए जब भी क्लास में आइंस्टीन का टॉपिक पढ़ाता हूं, तो बच्चों को आइंस्टीन की कहानी जरूर सुनाता हूं। मैंने इन लड़कियों काे प्रेरित किया तो उन्होंने अभ्यास करना शुरू कर दिया। इसमें उन्हें अब सफलता मिल गई है। वे काफी अच्छे तरीके से दोनों हाथों से लिखती हैं। कोई जान तक नहीं पाता है कि उन्होंने किस हाथ से लिखा है।' 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.