Sunday, September 18, 2016

हर आंत्रप्रेन्योर का अलग होता है सफलता का सूत्र

एक अध्ययन में कहा गया है कि सभी सफल आंत्रप्रेन्योर में कुछ बातें समान होती हैं - जैसे जिज्ञासा, इनोवेशन, सेल्फ डिसिप्लिन, मोटिवेशन और तनाव सहने और समस्याओं का समाधान करने की क्षमता। विश्व प्रसिद्ध विद्वानों और सफल लाेगों ने भी आंत्रप्रेन्याेर के कुछ गुण बताए हैं। जैसे अरस्तु ने मौलिकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा था कि किसी भी बिजनेस की सफलता के लिए यह जरूरी है कि आंत्रप्रेन्योर को कम से कम एक ऐसा रहस्य पता हो जो और कोई नहीं जानता हो। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। मौलिक काम करना और इनोवेशन इतना आसान नहीं है। स्टीव जॉब्स ने कहा था कि जब आप कुछ नया करने की कोशिश करते हैं तो गलतियां होती हैं। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा अगर आप इन्हें तुरंत स्वीकार कर लें और सुधारकर फिर इनोवेशन में लग जाएं। आंत्रप्रेन्योरशिप का उनका मंत्र था- फोकस और सिंप्लिसिटी। उन्होंने कहा कि सरल चीजें बनाना जटिल काम है। चीजों को आसान और सरल बनाने के लिए काफी मेहनत करना पड़ती है। 
इधर थॉमस एडिसन सबसे अहम फोकस को मानते थे। उन्होंने कहा था - कोई नियम नहीं होता। बस एक काम को ध्यान लगाकर पूरा करने की कोशिश करना जरूरी है। अमेरिकी बिजनेसमैन और लेखक जॉन फ्रांसिस जैक वेल्श ने भी इसी तरह की बात कही। उन्होंने कहा है कि अच्छे बिजनेस लीडर्स नजरिया विकसित करते हैं। वे इस पर कायम रहते हैं और लगातार अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए काम करते हैं। 
रोमन दार्शनिक लुसियस ॲनेयस सेनेका ने दिशा का ज्ञान सबसे अहम माना। उन्होंने कहा था- अगर नाविक को यह नहीं पता हो कि उसे किस तट पर जाना है तो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हवा का रुख क्या है। अमेरिकी लेखक और मैनेजमेंट सलाहकार पीटर ड्रकर ने कहा था कि आंत्रप्रेन्योर हमेशा बदलाव की तलाश में रहते हैं। वे परिवर्तन को हमेशा बड़े अवसर के रूप में देखते हैं। अमेरिकी लेखक ब्लेन ली का मनाना था कि नॉलेज सबसे अहम है। जब हमारे सामने समस्याएं आती हैं तो हम उनका सामना किस तरह करते हैं, इस बात से यह तय होता है कि भविष्य में हम कमजोर होंगे या ताकतवर। चार्ल्स डार्विन ने कहा था कि सबसे ताकतवर नस्ल हमेशा बनी नहीं रहती और ना ही सबसे समझदार। हां, लेकिन जो परिवर्तनों के साथ बदलता है वही हमेशा टिका रहता है। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.