Saturday, August 27, 2016

अगले तीन ओलम्पिक के लिए पीएम मोदी ने ली हाथ में कमान: एसटीएफ का होगा गठन

रियो ओलिंपिक में भारत के खराब प्रदर्शन से सबक लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने का फैसला किया है। जैसे भारत में योग को लेकर अभियान चलाया गया था। अब वैसे ही ओलिंपिक के लिए मिशन बनाया गया है। यह टास्क फोर्स उसी का हिस्सा है। यह टास्क फोर्स टोक्यो में होेने वाले अगले
ओलिंपिक की तैयारियों पर नजर रखेगी। साथ ही खिलाड़ियों के ज्यादा से ज्यादा मेडल लाने के लिए रणनीति बनाएगी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। मोदी ने अगले तीन ओलिंपिक की तैयारी का एक्शन प्लान बनाने के लिए टास्क फोर्स गठित करने की घोषणा शुक्रवार को की। मोदी ने कहा "2020, 2024 अौर 2028 में होने वाले आेेलिंपिक के लिए कार्यबल बनाया जाएगा जो इन खेलों की तैयारी के लिए एक्शन प्लान बनाएगा।" उन्होंने मंत्री परिषद की बैठक में इसकी घोषणा की। भारत ने हाल में संपन्न हुए रियो ओलिंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और महिला पहलवान साक्षी मलिक के जरिए सिर्फ दो पदक हासिल किए थे। सिंधु ने रजत और साक्षी ने कांस्य पदक जीता था। 
संपूर्ण रणनीति बनाएंगे: मोदी ने शुक्रवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में कहा, "कार्यबल खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण, चयन प्रक्रिया और इनसे संबंधित मामलों के लिए संपूर्ण रणनीति तैयार करेगा। इस कार्यबल में विशेषज्ञों के अलावा बाहर से भी लाेग होंगे।"
पहला फोकस टोक्यो पर: भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऐसी खबरें सामने आईं कि प्रधानमंत्री कुछ कदम उठा सकते हैं। अगला ओलिंपिक 2020 में टोक्याे में होगा। सबसे पहले टोक्यो ही फोकस में रहेगा। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभार: भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.