Sunday, August 21, 2016

गोल्फर अदिति 8वें से 31वें स्थान पर पहुंची, उम्मीद ख़त्म

शुरुआती दो दौर में अच्छा प्रदर्शन करने वाली भारतीय युवा गोल्फर अदिति अशोक का रियो ओलंपिक में महिला गोल्फ के तीसरे दौर में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वह आठ ओवर 79 के खराब स्कोर के साथ संयुक्त 31वें स्थान पर खिसक गई। उनका कुल स्कोर दो ओवर 215 है। अदिति पहले दो दौर के बाद
संयुक्त 8वें स्थान पर चल रही थीं और वह पदक की दौड़ में बनी हुई थीं। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। लेकिन तीसरे दौर में वह 23 स्थान नीचे खिसक गई। इससे वह पदक की दौड़ से लगभग बाहर हो गई हैं। इस 18 वर्षीय खिलाड़ी ने 36 होल्स के बाद 3 अंडर 68 का स्कोर बनाया था, लेकिन तीसरे दौर के अंतिम 9 होल में उन्होंने बेहद खराब प्रदर्शन किया और 5 बोगी की। दक्षिण कोरिया की इनबी पार्क 11 अंडर 202 स्कोर के साथ शीर्ष पर चल रही है। इससे पहले वह लगातार दूसरे दौर तक पांच अंडर 66 के स्कोर से कुल 10 अंडर 132 के कुल स्कोर के साथ शीर्ष पर चल रही थीं। न्यूजीलैंड की को लीडिया और अमेरिका की पिलर गेरिना ने कुल 9 अंडर 204 के स्कोर के साथ संयुक्त दूसरा स्थान हासिल किया है। चौथे स्थान पर चीन की शंशन फेंग और पांचवें स्थान पर संयुक्त रूप से तीन खिलाड़ी मौजूद हैं।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारजागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.