Sunday, July 31, 2016

हरियाणा की स्वर्ण जयंती पर पूरे प्रदेश में होंगे कार्यक्रम

हरियाणा राज्य के गठन के 50 साल पूरे होने पर गोल्डन जुबली कार्यक्रम को लेकर राज्य के सभी राजनीतिक दल एकजुट हो गए हैं। सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर की जा रही तैयारियों को विपक्ष का भी साथ मिल गया है। सभी दलों ने राज्य की गोल्डन जुबली को यादगार बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री मनोहर
लाल ने राज्य की गोल्डन जुबली मनाने के लिए सभी दलों के सुझाव हासिल करने के लिए शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बैठक में भागीदारी की, जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, विधायक दल की नेता किरण चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर बैठक में शामिल हुए। इनेलो की ओर से विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, जबकि आजाद विधायकों की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री व कलायत के विधायक जयप्रकाश जेपी ने अपने सुझाव दिए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों को बताया कि सभी दल इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर यह आयोजन करवाया जाएगा। 
विदेशों में बसे प्रदेश के लोग भी होंगे गौरवान्वित: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अनुसार हरियाणा में एक साल तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ये कार्यक्रम जिले से लेकर ग्रामीण स्तर तक होंगे। सरकार हरियाणा के ढाई करोड़ लोगों को अपने इस अभियान से जोड़ेगी। प्रत्येक कर्मचारी, सेवानिवृत्त, खिलाड़ी, किसान और जवान को इस आयोजन से जोड़ा जाएगा। विदेश और देश के विभिन्न हिस्सों में बसे प्रदेश के लोगों को यह महसूस कराया जाएगा कि वे हरियाणा के निवासी होने पर गौरवान्वित हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार विपक्ष ने अहम सुझाव दिए हैं। उनके सुझाव भी हम आयोजन में शामिल करेंगे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए एक आयोजन समिति बनेगी, जिसमें सभी पार्टियों के लोगों को शामिल किया जाएगा।
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारजागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.