Saturday, November 28, 2015

फ्रांस और रूस ने मिलाया हाथ: मिलकर करेंगे आईएस का 'खात्मा'

फ्रांस और रूस मिलकर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) का सफाया करेंगे। इस संबंध में मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके फ्रांसीसी समकक्ष फ्रांस्वा ओलांद के बीच गुरुवार को हुई चर्चा में सहमति बनी। इसके अनुसार दोनों देश खुफिया सूचनाएं साझा करेंगे और सैन्य अधिकारी रणनीति को लेकर
आपस में चर्चा करेंगे। फ्रांस के बताए गए विद्रोही समूहों को रूस निशाना भी नहीं बनाएगा। यह पोस्ट आप नरेशजाँगङा डॉट ब्लागस्पाट डॉट कॉम के सौजन्य से पढ़ रहे हैं। फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरेन्ट फेबियस ने शुक्रवार को बताया कि पुतिन ने उन जगहों के बारे में जानकारी मांगी है जहां आइएस के खिलाफ लड़ रहे विद्रोही समूहों का नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि पुतिन ने ऐसे इलाकों में हवाई हमले नहीं करने का भरोसा दिलाया है। सितंबर के अंत में सीरिया में रूसी हवाई हमलों की शुरुआत के बाद से ही पश्चिमी देश आइएस की बजाय सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद के खिलाफ संघर्षरत विद्रोही समूहों को निशाना बनाने के आरोप रूस पर लगाते रहे हैं।
इसलिए आए साथ: 13 नवंबर को आइएस ने पेरिस में छह जगहों पर हमले किए थे। इन हमलों में 130 लोगों की मौत हो गई थी। हमलों के बाद फ्रांस ने आइएस के खिलाफ हवाई हमले तेज कर दिए हैं।साथ ही ओलांद इस लड़ाई में कई देशों से मदद मांग चुके हैं। दूसरी ओर, 31 अक्टूबर को आइएस ने मिस्र में रूस का एक यात्री विमान मार गिराया था। 
Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
साभारजागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE. Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.