Thursday, July 30, 2015

फतेहाबाद के 100 से ज्यादा स्कूल मुखियाओं पर कार्रवाई तय

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन के बाद मनमाने तरीके से अवकाश घोषित करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होना तय है। अब तक जाखल, भूना व टोहाना खंड से उन स्कूलों की सूची आ चुकी है, जिन्होंने मनमर्जी से अवकाश घोषित किया था। रतिया, फतेहाबाद व भट्टूकलां खंड के उन स्कूलों की सूची आनी अभी बाकी है। अब तक सामने आया है कि ऐसे सौ से ज्यादा स्कूल हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई होनी है। विभाग ने
स्कूलों के मुखियाओं को चार्जशीट कर सकता है। फतेहाबाद के जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार तक सभी स्कूलों के बारे में रिपोर्ट मिल जाएगी। उन स्कूलों के मुखियाओं से पहले स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिला तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति के निधन के बाद राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया था। इसके बाद सरकारी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। बच्चे सुबह आठ बजे स्कूल पहुंचे थे और उसी दौरान उन्हें वापस भेज दिया गया। जबकि शिक्षा विभाग की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई थी। दिलचस्प बात ये है कि उन स्कूलों के मुखियाओं ने अधिकारियों से भी अवकाश घोषित करने से पहले पूछना जरूरी नहीं समझा। इसके बाद अधिकारियों को छुट्टी घोषित किए जाने की जानकारी मिली तो वे भी हैरत में पड़ गए। इसके तत्काल बाद डीईओ ने सभी खंड अधिकारियों को आदेश दिया कि इस तरह छुट्टी करने वाले स्कूलों की सूची दी जाए। अब शुक्रवार तक उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो सकती है। 

साभार: जागरण समाचार 
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.