Friday, May 8, 2015

जलजीरा: प्यास बुझाने के इलावा सात अन्य लाभ

जलजीरा एक बहुत टेस्टी पेय होता है, जो गर्मी में सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। क्या आप जानते हैं कि ये पेय सिर्फ प्यास बुझाने के लिए नहीं पिया जा सकता है। दरअसल, जलजीरा मोटापा कम करने, पेट ठीक रखने और शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के काम आता है। गर्मियों में जब तापमान बढ़ जाता है। तब जल जीरा जरुर पीना चाहिए, क्योंकि यह शरीर की गर्मी को कम करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। आइए जानते हैं गर्मियों में जल जीरा पीने के अनोखे लाभ:

  1. कम करे मोटापा: जलजीरा दिन में दो बार पिएं। इसे पीने से भूख कम लगती है। इससे आप बहुत ज्यादा भोजन खाने से बच जाएंगे और वजन कम होने लगेगा। 
  2. एसिडिटी दूर करे: यदि आपको एसिडिटी की समस्या है तो रोज एक गिलास जलजीरा धीरे धीरे पिएं। ये उपाय तब तक नियम से करें जब तक कि एसिडिटी कम ना हो जाए। 
  3. कब्ज दूर करे: यह कब्ज की समस्या को दूर करता है। कब्ज दूर करने के लिए इसे कम से कम दिन में दो बार पिएं। 
  4. गैस दूर करे: जलजीरा पीने से गैस दूर होती है और पेट में हल्का महसूस होने लगता है। 
  5. पानी की कमी ना होने देता: गर्मी के मौसम में यह पानी की कमी नहीं होने देता। 
  6. मितली रोकता है: यह उन गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर है, जिन्हें सुबह के समय उल्टी जैसा महसूस होता है। उन्हें इसके सेवन से बहुत राहत मिलेगी। 
  7. दर्द को रोके: यह लड़कियों में मासिक धर्म के समय होने वाले तेज दर्द में भी दवा की तरह काम करता है। ज्यादा दर्द होने पर इसका सेवन एक से अधिक बार भी किया जा सकता है। 
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.