Saturday, May 2, 2015

आर्थराइटिस के लिए फायदेमंद ये दस चीजें

बढ़ती उम्र के साथ आर्थराइटिस की समस्या होना आजकल आम बात है। वक्त रहते इसका इलाज न होने पर समस्या गंभीर रूप ले सकती है। वैसे तो ऑपरेशन करवाकर इससे जल्द राहत पा सकते हैं, लेकिन इसके अलावा कुछ घरेलू नुस्खे और उपचार भी हैं जिन्हें अपनाकर आर्थराइटिस के दर्द में आराम मिलता है। 
  1. सही सब्जियों का सेवन: बैंगन, शिमला मिर्च, आलू और टमाटर आर्थराइटिस की प्रॉब्लम्स को बढ़ाते हैं। सूजन की समस्या खत्म नहीं होती, लेकिन सही सब्जियों का सेवन करके इससे छुटकारा पाया जा सकता है। हरी सब्जियां जिनमें विटामिन ए, सी और के हो, उनमें न्यूट्रिएंट्स की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन भी फायदेमंद होता है।  
  2. थर्मल बाथ: आर्थराइटिस की समस्या से निपटने के लिए स्पा का रोल भी बहुत खास होता है। इससे सुबह के वक्त जोड़ों में होने वाली सूजन, दर्द, कड़ेपन से बचा जा सकता है।  
  3. फिश ऑयल: फिश ऑयल में दो प्रकार के ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो कई प्रकार की दर्द में राहत दिलाते हैं। इस ऑयल से जोड़ों की सूजन दूर होती है, जो गठिया और आर्थराइटिस का कारण होते हैं। अपने वजन के अनुसार 1000-3000 मिलीग्राम तक इसका सेवन करना चाहिए, लेकिन ऑयल की प्योरिटी की जांच जरूर कर लेनी चाहिए। 
  4. एक्युपंक्चर: आर्थराइटिस के कारण जोड़ों में होने वाले दर्द के लिए एक्युपंक्चर बेहतर इलाज है। इससे मसल्स की नसों को आराम मिलता है जिससे दर्द कम होता है। एक्युपंक्चर के द्वारा उन नसों को रिलैक्स किया जाता है, जो सूजन की मुख्य वजह है।  
  5. हल्दी: हल्दी जोड़ों के दर्द से निपटने में बहुत ही कारगर है, लेकिन इसकी जरा सी मात्रा का इस पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता। रोजना कम-से-कम 400-800 मिलीग्राम का सेवन करके आर्थराइटिस के दर्द से बचा जा सकता है। इससे दर्द काफी हद तक कम हो जाएगा।  
  6. विटामिन डी: शरीर में विटामिन डी की कमी आर्थराइटिस के दर्द को बढ़ा सकती है, इसलिए अपनी डेली डाइट में विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा का सेवन करना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये जोड़ों के दर्द में बहुत आराम पहुंचाता है।  
  7. अदरक: अदरक कई सारे रोगों के इलाज में बहुत ही फायदेमंद होती है। इसे कच्चा चबाना बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन अगर इसके कड़वे स्वाद से प्रॉब्लम है, तो इसे सब्जी, ड्रिंक्स, चाय आदि में मिलाकर पीना आर्थराइटिस से होने वाली सूजन और दर्द में राहत दिलाता है।  
  8. ग्लुकोजामाइन सल्फेट: बढ़ती उम्र के साथ बॉडी में ग्लुकोजामाइन बनने की प्रक्रिया धीमी होती जाती है। इससे कार्टिलेज के बीच जैल की कमी भी होने लगती है और आर्थराइटिस की समस्या भी बढ़ने लगती है। रोजाना कम-से-कम 500 मिलीग्राम ग्लुकोजामाइन सल्फेट की मात्रा लेने से इसमें आराम मिलता है।  
  9. टार्ट चेरी जूस: टार्ट चेरी जूस एक एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। सेल्स पर तनाव के कारण पड़ने वाले दर्द को कम करता है। साथ ही प्रोटीन की कमी के कारण होने वाली सूजन की समस्या को भी कम करता है। जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द और सूजन के कारण नींद की समस्या से भी राहत दिलाता है, इसलिए सोने से पहले एक से दो चम्मच इसका जूस पीना फायदेमंद रहेगा। 
  10. बोरान: इससे दर्द में तुरंत राहत मिलती है। यह बहुत सारे खाद्य पदार्थों जैसे बादाम, एवोकैडो, ब्रोकली, गाजर, काबुली चने और आलू बुखारे में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। सिर्फ खाना खाकर शरीर में इसकी पूर्ति कर पाना मुमकिन नहीं, इसलिए रोजाना कम-से-कम 100 मिलीग्राम इनका सेवन करना चाहिए।
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.