Sunday, May 10, 2015

आपत्तिजनक काम करने वाले प्राचार्य के साथ शामिल लड़की भी फंसी

फतेहाबाद के भूना में छात्रा से गलत हरकत करने के आरोपी स्कूल संचालक व प्राचार्य राजकुमार कसवां पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में गांव जांडली की एक छात्रा भी फंस गई है। उस पर आरोप है कि वह आरोपी राजकुमार का सहयोग कर रही थी। राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। वहीं जांडली की एक छात्रा पर साजिश रचने के आरोप में धारा
120बी लगाई गई है। आरोपी छात्र बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। राजकुमार स्कूल में कॉलेज स्तर की पढ़ाई करवाता था। किसी अन्य संस्थान के नाम से फार्म भरवा दिए जाते थे और खुद राजकुमार पढ़ाया करता था। राजकुमार छात्राओं के साथ आए दिन कोई न कोई हरकत करता रहता था। कोई भी छात्रा प्राचार्य की हरकतों का विरोध करने की कोशिश करती तो उसे आरोपी छात्रा बातों के जरिये डरा धमका दिया करती थी।
यह था मामला: राजकुमार कसवां का भूना में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। गांव धोलू की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि वह उससे छेड़खानी करता था। उसने यह बात घरवालों को बताई। घरवालों ने उसे सलाह दी कि पहले फोन पर बात करे, फिर उसकी मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करे। आरोप है कि प्राचार्य ने कार्यालय में छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके तुरंत बाद छात्र ने परिजनों को बुला लिया और प्राचार्य को सरेबाजार पीटा। उसके कपड़े फाड़ डाले व पुलिस को सौंप दिया। 
ठेके पर लिया हुआ था स्कूल: छात्राओं के मुताबिक आरोपी आशिक मिजाज व्यक्ति है। वह लड़कियों से बातें करने का शौकीन है। छात्राओं के वस्त्रों की तारीफ करना, उन्हें अपना मोबाइल नंबर देना, उनके कंधे पर हाथ रखकर बातें करना व आंखों में आंख डालकर मुस्कुराना, आदि हरकतें करता था। पहले उसने भूना में ही पंचायती जमीन पर कब्जा कर स्कूल खोला था। वह स्कूल भी उसकी गलत हरकतों के कारण फेल हो गया। सरस्वती स्कूल कोई अन्य शख्स चलाया करता था। इसके चलते राजकुमार ने स्कूल ठेके पर ले रखा था।
साभार: जागरण समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.