Saturday, May 2, 2015

दुनिया के दस देश जहाँ न्यूनतम सालाना मजदूरी है 14 लाख रुपए से भी ज्यादा

बात चाहे किसी भी देश की हो मजदूरों की स्थिति हमेशा चिंता का विषय रही है। अमूमन जगहों पर इन्हें अपने काम के एवज में कम मजदूरी ही मिल रही है। हालांकि, अलग-अलग देशों में न्यूनतम मजदूरी की तुलना करना आसान काम नहीं है। हर देश में अपना अलग कानून और अलग सिस्टम है। मजदूर दिवस के मौके पर हम दुनिया के ऐसे ही 10 देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां न्यूनतम मजदूरी सबसे ज्यादा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है। यहां सालाना न्यूनतम मजदूरी 20 लाख
रुपए है। कुछ जगहों पर ये मजदूरी या वेतन इलाकों के हिसाब से तय होता है, जबकि कुछ जगहों पर ये इंडस्ट्री के हिसाब से तय होता है। कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां मजदूरी या वेतन सौदेबाजी यानी मोल-भाव से तय होता है, जबकि कई जगहों पर इसका निर्धारण काम करने वाले की उम्र के आधार पर होता है। आइए देखें दुनिया के टॉप टेन देश जो हैं न्यूनतम मजदूरी के मामले में अग्रणी:

  1. ऑस्ट्रेलिया - 32045/- डॉलर सालाना (करीब 20 लाख रुपए)
  2. लक्सम्बर्ग - 30827/- डॉलर सालाना (करीब 19.5 लाख रुपए) 
  3. मोनाको - 27285/- डॉलर सालाना (करीब 17 लाख रुपए) 
  4. न्यूज़ीलैंड - 25147/- डॉलर सालाना (करीब 16 लाख रुपए)
  5. सैन मरीनो - 24347/- डॉलर सालाना (करीब 15.5 लाख रुपए)
  6. नीदरलैंड - 24029/- डॉलर सालाना (करीब 15.3 लाख रुपए)
  7. बेल्जियम - 24028/- डॉलर सालाना (करीब 15.3 लाख रुपए)
  8. जर्मनी - 23868/- डॉलर सालाना (करीब 15 लाख रुपए)
  9. आयरलैंड - 23390/- डॉलर सालाना (करीब 14.9 लाख रुपए) 
  10. फ्रांस - 23320/- डॉलर सालाना (करीब 14.8 लाख रुपए)
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.