Thursday, March 12, 2015

स्तन कैंसर: ये फल सब्जियां करें कारगर इलाज

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
महिलाओं में स्तन कैंसर जैसी घातक बीमारी से निपटने के लिए इन आठ वनस्पतियों को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इन आठ वनस्पतियों और इनमें पाए जाने वाले रसायनों पर औषधि विज्ञान जगत में जबरदस्त शोध जारी है। चलिए आज जिक्र करते हैं इन्हीं आठ वनस्पतियों के बारे में और जानते हैं कि आखिर क्या कहती है मॉडर्न रिसर्च। साथ ही ये भी जानते हैं कि किस तरह ये वनस्पतियां महिलाओं में स्तन कैंसर को रोक सकती हैं या उपचार करने में कारगर साबित हो सकती हैं: 
  • पत्ता गोभी: इंडोल-3-कार्बिनोल नामक रसायन पत्ता गोभी में काफी मात्रा में पाया जाता है। आधुनिक शोधों से जानकारी मिलती है कि यह रसायन स्तन कैंसर होने की संभावनाओं को काफी हद तक कम करता है। 
  • चुकंदर: लाल चुकंदर का काढ़ा मल्टी ऑर्गन ट्यूमर्स की वृद्धि रोकने में कारगर है। अब वैज्ञानिक इसके काढ़े या जूस को अन्य कैंसर औषधियों के साथ उपयोग में लाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि कैंसर दवाओं के साइड इफेक्ट्स को कम करने में भी मदद मिले। 
  • लाल अनार: प्रयोगशालाओं से प्राप्त क्लिनिकल परिणामों पर नजर डाली जाए, तो जानकारी मिलती है कि अनार के दानों में एरोमाटेज नामक एंजाइम की क्रियाशीलता को कम करने का गुण होता है। दरअसल, एरोमाटेज एंजाइम एंड्रोजन को एस्ट्रोजन में बदलने का काम करता है जिसके चलते महिलाओं में स्तन कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। 
  • लाल मूली: लाल मूली में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो कि स्तन कैंसर की कोशिकाओं को फैलने से रोकती है। जापान के वैज्ञानिकों ने चूहों पर एक क्लिनिकल प्रयोग कर निष्कर्ष निकाला कि लाल मूली चूहों में स्तन कैंसर होने की घटनाओं को कम करती है। 
  • गाजर: संतरे की तरह गाजर में भी जबरदस्त मात्रा में बीटा केरोटीन नामक रसायन पाए जाते हैं जिनमें जबरदस्त एंटीऑक्सीडेंट्स होते है। स्तन कैंसर नियंत्रण के लिए यह कारगर हैं। 
  • सेब: जिस सेब पर लाल और गुलाबी रंग दिखाई दे, मान लीजिए कि इसमें एन्थोसायनिन्स और क्वेरसेटिन (एक तरह का फ्लेवेनोल) नामक रसायन काफी मात्रा में है और प्रयोगशालाओं के परिणामों की मानी जाए तो यह कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि रोकने में काफी सक्षम है। 
  • शकरकंद: इसमें भी एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और इसके छिलकों में बीटा केरोटीन भी जबरदस्त पाया जाता है। एक शोध के परिणामों के अनुसार अगर रोज शकरकंद खाएं. तो महिलाओं में स्तन कैंसर होने की संभावनाएं 25% कम हो जाती हैं। जापानी वैज्ञानिकों के एक अध्ययन के अनुसार शकरकंद का जूस स्तन कैंसर होने पर कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि रोकता है और नई कैंसर कोशिकाओं के बनने के क्रम को रोकता है। 
  • लाल अंगूर: लाल और बड़े आकार के अंगूरों के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट गुणों की भरमार होती है। इसका प्रमाण भी विज्ञान के पास है कि लाल अंगूर कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को प्रभावित कर कम कर देता है।
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.