Wednesday, January 7, 2015

शहद रखे नीरोग और बढ़ाए आयु

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
शहद के प्रयोग से हमारे शरीर के कई रोग दूर हो सकते हैं। जहां इसका अनेक इस्‍तेमाल प्राकृतिक सौंदर्य पाने के लिए किया जाता है वहीं पर मोटापा कम करने के लिए इसे नींबू पानी के साथ मिला कर पिया जाता है। शहद से शरीर स्वस्थ, सुंदर और सुडौल बनता हैं। आज हम आपको शहद के प्राकृतिक गुणों के बारे में बता रहे है, जो शरीर की चर्बी को किस तरह से दूर करने में सहायक है:
  1. शहद शरीर की चर्बी को बडी ही तेजी से गलाता है। इसके अलावा डाइटिंग करते वक्‍त अगर आप शहद को अपने आहार में शामिल करेंगे तो आपके शरीर को पूर्ण रूप से पोषण मिलेगा और शरीर को डाइटिंग का दुष्‍परिणाम नहीं झेलना पड़ेगा। 
  2. ज्‍यादातर शहद को पानी के साथ ही लेना चाहिए। शहद को गुनगुने पानी के साथ पीने से जल्‍दी चर्बी घटती है और साथ ही ज्‍यादा महनत भी नहीं करनी पड़ती। 
  3. शहद और नींबू का मिश्रण वेट लॉस प्‍लान के लिए बहुत ही लाभकारी है। अगर आप रोजाना नींबू के रस और शहद को मिला कर गुनगुने पानी के साथ पिएंगे तो दिनभर एक्‍टिव रहने के साथ साथ वजन पर भी नियंत्रण कर सकेगें।
  4. अगर आपको बहुत ज्‍यादा भूख लगती है तो दूध में शहद की कुछ बूंदे मिला कर रोजाना पिएं। इससे ना केवल आपका पेट भरेगा बल्कि शरीर को जरुरी पोषण भी मिलेगा।
  5. अगर आप शहद को अपने भोजन में प्रयोग करना चाहते हैं तो इसकी कुछ बूंदो को दही में डाल कर खाएं। इससे आप पूरा दिन एक्‍टिव बने रहेंगे।
  6. कई लोग जो डाइटिंग करते हैं वे सलाद में स्‍वीटनर की जगह पर हनी का प्रयोग कर सकते हैं। बस कुछ बूंद शहद की डालें और हेल्‍दी सैलेड खाएं। यह एक बहुत ही हेल्‍दी स्‍नैक साबित हो सकता है।
  7. अगर जल्‍द मोटापा कम करना हो तो हर भोजन के बाद गरम पानी में शहद और नींबू का रस डाल कर पीने से एक्‍स्‍ट्रा कैलोरी बर्न होती है। साथ ही वर्कआउट करने के तुरंत बाद भी इसे पीने से एनर्जी मिलती है और शरीर एक्‍टिव रहता है।
  8. शहद अन्‍य उत्‍पादों के मुकाबले वजन को कम करके में ज्‍यादा जल्‍दी असर करता है। इसके साथ ही डाइटिंग करते वक्‍त यह शरीर को भरपूर पोषण भी देता है। 
  9. शहद का प्रयोग पानी के साथ करना ज्‍यादा हितकर होता है। अगर पानी गरम हो तो और भी जल्‍दी शरीर से वजन कम होता है।
  10. नींबू और शहद एक साथ लेने से वजन कम करने का सबसे अच्‍छा तरीका है। अगर आप रोज़ सुबह नींबू, शहद और गरम पानी मिला कर पिएगें तो आपका वजन तेज़ी से घटेगा।
  11. क्‍या आपको पता है कि शहद से गुस्‍सा कंट्रोल होता है। जी हां, शहद को दूध में मिला कर पीने से गुस्‍सा तो कम होता ही है साथ में खूब सारा पोषण भी मिलता है।
  12. अगर आप अपने भोजन में भी शहद को प्रयोग करना चाहते हैं तो उसको कम वसा वाले दही में मिला कर खाएं। अगर आप इसे रोज़ सुबह नाश्‍ते के वक्‍त खाएगें तो लाभ होगा।
  13. कई डायटिंग करने वाले लोग इसको फ्रूट सलाद में भी मिला कर प्रयोग करते हैं। बस करना केवल यह है कि शहद की कुछ बूदें अपने सलाद में डालें और मिला कर खा जाएं। यह काफी हेल्‍दी स्‍नैक्‍स हो सकता है।
  14. शहद को ओटमील में मिला कर नाश्‍ते में खाने से वजन कम होता है। इससे स्‍वास्‍थ्‍य तो अच्‍छा होता ही है साथ में वजन भी कम होता है।
  15. अगर आपको वजन कम करना है तो हर भोजन के बाद नींबू, शहद और गरम पानी मिला कर पिने से लाभ होता है और एक्‍स्‍ट्रा कैलोरी भी बर्न होती है। यह जिम के बाद लौट कर भी पिया जा सकता है, क्‍योंकि इससे तुरंत शक्‍ति मिलती है।
  16. सुंदर बाल खूबसूरती में चार-चांद लगा देते हैं। लेकिन जब बालों की देखभाल में लापरवाही बरती जाती है, तो बालों की समस्याएं उत्पन्न होनी शुरू हो जाती है। बालों का झडऩा ऐसी ही समस्या है, जो किसी को भी तनाव में डाल सकती है। आज हर दूसरे व्यक्ति को बालों की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके लिए आप शहद का प्रयोग करें। बाल झड़ते हैं तो गरम जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर का पेस्ट बनाएं। नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगा लें। 15 मिनट बाद बाल को गरम पानी से धोएं। ऐसा करने पर कुछ ही दिनों बालों के झडऩे की समस्या दूर हो जाएगी। 
  17. शायद ही कुछ लोग जानते हैं कि लंबी उम्र के लिए किसी खास जड़ी-बूटी या संजीवनी की आवश्‍यकता नहीं है, बल्कि उसे केवल शुद्ध शहद के प्रतिदिन सेवन से भी पाया जा सकता है। अब तो वैज्ञानिकों ने भी शहद के गुणकारी विषेशताओं को स्वीकार भी कर लिया है और वे भी अपने कई पेशेंट को शहद के सेवन की सलाह देते हैं क्योंकि शहद उपयोगी दवा से भी अधिक गुणकारी होता है।
  18. शहद के गुण व धर्म के विषय में यह भी माना जाता है कि शहद जितना पुराना होगा उतना ही गुण धर्म में श्रेष्‍ठ भी होगा। इस शहद में लौह-तत्व का अंष बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। शहद केवल 5 मिनट में शरीर में पच जाता है। यह जीवन शक्ति का भण्डार है। इसमे ग्लुकोज और फ्रक्टोज पर्याप्त मात्रा में होता है। शहद की तासीर गर्म होती है। सुबह-शाम शहद को गरम पानी में मिलाकर पिने से शरीर की चर्बी घटती है।
  19. आंखों में शहद की 1 बूंद रोज डालने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  20. अदरक का रस शहद में मिलाकर पिने से खांसी-जुकाम ठीक हो जाता है।
  21. नींबू और शहद के रस से चेचक के दाग ठीक किए जा सकते है।
  22. शहद का नियमित सेवन करने से दिल और दिमाग की शक्ति बढ़ती है।
साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE . Please like our Facebook Page HARSAMACHAR for other important updates from each and every field.