Thursday, September 11, 2014

जानिए हरियाणा में अब तक कौन कौन से नौ लोग मुख्यमंत्री रहे हैं

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
हरियाणा में विधान सभा चुनाव अगले माह यानी अक्टूबर 2014 में होने जा रहे हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी पार्टी के मुखियाओं को भावी मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करते नजर आ रहे हैं। इस चुनावी मौसम में आइए आज आपको बताते हैं हरियाणा के अब तक के मुख्यमंत्रियों के बारे में। हरियाणा राज्य का गठन पंजाब से अलग होने के बाद 1 नवम्बर 1966 को हुआ था। तब से अब तक कुल नौ व्यक्ति हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं। इन सबका कार्यकाल इस प्रकार है:


  1. पंडित भगवत दयाल शर्मा (1 नवम्बर 1966 से 23 मार्च 1967): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पं. बी. डी. शर्मा हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री थे जो 143 दिन इस पद पर रहे। 
  2. राव बीरेंद्र सिंह (24 मार्च 1967 से 2 नवम्बर 1967): विशाल हरियाणा पार्टी से थे। 224 दिन मुख्यमंत्री रहे। 
  3. चौ. बंसी लाल (22 मई 1968 से 30 नवंबर 1975): लगभग 6 महीने राष्ट्रपति शासन लागू रहने के बाद कांग्रेस से चुनाव जीत कर मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए और साढ़े सात साल पदस्थ रहे। 
  4. बनारसी दास गुप्ता (1 दिसंबर 1975 से 30 अप्रैल 1977): 517 दिन के लिए पद पर रहने वाले ये मुख्यमंत्री भी कांग्रेस से ही थे। 
  5. चौ. देवी लाल (21 जून 1977 से 28 जून 1979): 30 अप्रैल 1977 से 21 जून 1977 तक दोबारा राष्ट्रपति शासन रहा और फिर जनता दल की ओर से चुनाव जीत कर चौ. देवी लाल मुख्यमंत्री बने और दो वर्ष हरियाणा की सेवा की। 
  6. चौ. भजन लाल (29 जून 1979 से 5 जुलाई 1985): कांग्रेस से विधायक चौ. भजन लाल ने छठे मुख्यमंत्री के रूप में लगभग छह साल सत्ता संभाली। 
  7. चौ. बंसी लाल (5 जुलाई 1985 से 19 जून 1987): दूसरी बार मुख्यमंत्री बने और दो साल पद पर रहे। 
  8. चौ. देवी लाल (17 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 1989): दूसरी बार जनता दल से ही चुनाव लड़ा और मुख्यमंत्री बने। 
  9. चौ. ओम प्रकाश चौटाला 2 दिसंबर 1989 से 22 मई 1990 तक 172 दिन के लिए मुख्यमंत्री रहे।  
  10. बनारसी दास गुप्ता ने एक बार फिर जनता दल की ओर से 22 मई 1990 से 12 जुलाई 1990 तक 52 दिन कार्यालय सम्भाला।
  11. चौ. ओम प्रकाश चौटाला को दोबारा पदासीन किया गया और वे 12 जुलाई 1990 से 17 जुलाई 1990 तक 6 दिन के लिए मुख्यमंत्री रहे। 
  12. इस अल्पकालीन सेवा के बाद चौ. हुकम सिंह (जनता दल) को मुख्यमंत्री की कुर्सी दी गई जिस पर वे 17 जुलाई 1990 से 21 मार्च 1991 तक 248 दिन पद पर रहे। 
  13. इसके बाद जनता दल से अलग होकर चौ. देवी लाल और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने समाजवादी जनता पार्टी बनाई और फिर 22 मार्च 1991 से 6 अप्रैल 1991 तक चौ. ओम प्रकाश चौटाला 16 दिन तक मुख्यमंत्री रहे। 
  14. चौ. भजन लाल (23 जुलाई 1991 से 9 मई 1996): लगभग साढ़े तीन महीने तक राष्ट्रपति शासन लागू रहने के बाद कांग्रेस फिर से सत्ता में आई और चौ. भजन लाल ने लगभग पांच साल की एक और अच्छी पारी खेली। 
  15. चौ. बंसी लाल (11 मई 1996 से 23 जुलाई 1999): एक नई पार्टी हरियाणा विकास पार्टी को अस्तित्त्व में लाकर चौ. बंसी लाल एक बार फिर तीन साल मुख्यमंत्री बने और सबसे ज्यादा समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड बनाते हुए 12 साल साढ़े आठ महीने हरियाणा की सेवा करने का कीर्तिमान स्थापित किया। 
  16. चौ. ओम प्रकाश चौटाला ( 24 जुलाई 1999 से 4 मार्च 2005): एक और नई पार्टी अस्तित्व में आई और इसके प्रणेता चौ. ओम प्रकाश चौटाला लगभग छः साल तक एक बार फिर मुख्यमंत्री रहे। 
  17. भूपेंद्र सिंह हूडा (5 मार्च 2005 से अब तक): 2005 में चुनाव जीतने वाली कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री पद के सबसे बड़े दावेदार चौ. भजन लाल को दर-किनार करते हुए भूपेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री बनाया और 2009 में फिर से चुनाव जीत कर हूडा लगातार दस वर्षों से कुर्सी पर काबिज़ है। 
कुछ तथ्य: 
  • सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले थे चौ. बंसी लाल (12 साल साढ़े छह महीने); चौ. भजन लाल (10 साल 10 महीने); भूपेंद्र सिंह (साढ़े दस साल); चौ. ओम प्रकाश चौटाला (छह साल 2 महीने)
  • हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री बनने का गौरव हासिल करने वाले पं. भगवत दयाल शर्मा सबसे कम समय (4 महीने 22 दिन) मुख्यमंत्री रहे।
  • सबसे ज्यादा समय शासन करने वाला राजनीतिक दल कांग्रेस रहा है जिसने 31 साल आठ महीने से अधिक समय तक हरियाणा की सत्ता रखी है। 
  • दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा समय टिकने वाली पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) रही है। 

Post published at www.nareshjangra.blogspot.com
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE