Wednesday, August 6, 2014

तीन आईएएस, सोलह एचपीएस के हुए तबादले

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 
हरियाणा सरकार ने तीन आईपीएस और 16 एचपीएस अधिकारी इधर से उधर किए हैं। गुड़गांव की संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) भारती अरोड़ा को फरीदाबाद का संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। मेवात के पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त कार्यभार कमांडेंट द्वितीय, आईआरबी भोंडसी सिमरदीप सिंह को एआईजी और एल एंड आर्डर, पीएचक्यू पंचकूला लगाया है। डीसीपी, अपराध, गुड़गांव बलवान सिंह को नारनौल का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। इसी प्रकार, नारनौल के पुलिस अधीक्षक बदन सिंह को गुड़गांव का डीसीपी मुख्यालय नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पुन: पदनामित करने पर नृपजीत सिंह को पुलिस अधीक्षक संचार लगाया गया है। इसी प्रकार, समिति चौधरी को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त, दीपक सहारण को एआईजी प्रशासन, कमलदीप गोयल को डीसीपी ग्रामीण अंबाला, विजय प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक एससीबी, सुरेंद्र सिंह भोरिया को मेवात के पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त कार्यभार कमांडेंट द्वितीय, आईआरबी भोंडसी, भूपेंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक सीआईडी, सुमित कुमार को डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद, विनोद कुमार को पुलिस अधीक्षक सीआईडी, राजेश कालिया को पुलिस अधीक्षक सीआईडी नियुक्त किया है। पुलिस उपाधीक्षक सीआईडी अभय सिंह को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सिरसा नियुक्त किया है। एसीपी सिटी गुड़गांव नरेंद्र सिंह कादियान को एसीपी मानेसर लगाया गया है। पुलिस उपाधीक्षक एससीबी ओम प्रकाश को पुलिस उपाधीक्षक नूंह नियुक्त किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक पलवल जयवीर राठी को पुलिस उपाधीक्षक महेंद्रगढ़ लगाया गया है और पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सिरसा बृजेन्द्र सिंह को पुलिस उपाधीक्षक सिरसा नियुक्त किया गया है। पहली अगस्त को जारी स्थानांतरण आदेशों में भिवानी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और बरवाला के पुलिस अधीक्षक अमित भाटिया के स्थानांतरण आदेश रद्द कर दिए गए हैं। हरियाणा सरकार ने प्रदीप कासनी सहित अन्य अधिकारियों का भी तबादला किया है। आरसी वर्मा, उपायुक्त, मेवात (नूंह) को रेवाड़ी का उपायुक्त लगाया गया है। इसी प्रकार अशोक सांगवान, प्रबंध निदेशक, हारट्रोन, विशेष सचिव व निदेशक इलैक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा निदेशक आपूर्ति एवं निपटान विभाग को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा प्रशासनिक सुधार विभाग के विशेष सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है। सीजी रजिनी कांथन, उपायुक्त रेवाड़ी को गृह-2 विभाग का विशेष सचिव, गुरुद्वारा चुनाव का संयुक्त आयुक्त तथा हुडा पंचकूला का प्रशासक नियुक्त किया गया है। संजय जून, विशेष सचिव, गृह-2, संयुक्त आयुक्त गुरुद्वारा चुनाव और प्रशासक हुडा, पंचकूला को मेवात (नूंह) का उपायुक्त लगाया गया है। जे गणेशन, सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और राजस्व एवं आपदा प्रबंध विभागों का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। अशोक कुमार शर्मा, अतिरिक्त सचिव, हरियाणा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी का सचिव लगाया गया है। निशु नी नम्रता सिंगल, सयुंक्त निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा महाविद्यालय खानपुरकलां, सोनीपत को संयुक्त परिवहन आयुक्त लगाया गया है।

साभार: भास्कर समाचार
For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE