Sunday, July 6, 2014

कुछ विचित्र भौगोलिक तथ्य (रवि सिंह चौहान)

नोट: इस पोस्ट को सोशल साइट्स पर शेयर/ ईमेल करने के लिए इस पोस्ट के नीचे दिए गए बटन प्रयोग करें। 


हमारी धरती कई अदभुत भौगोलिक तथ्यों से भरी पड़ी है। आज हम आपको इन्हीं में से कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताएँगे:
  1. दुनिया में सबसे लम्बा भौगौलिक नाम है - Taumatawhaka tangihangakoauauotamateaturipukakapikimaun gahoronukupokaiwhenua kitanatahu जो 85 अक्षर का है। यह एक पहाड़ी का नाम है जो कि न्युजीलैंड में है। दरअसल यह ‘माओरी’ भाषा का एक मुहावरा है। 
  2. लेसीथो(Lesotho), वेटिकन सिटी और सैन मैरिनो एकलौते देश हैं जो कि चारों तरफ से किसी एक देश द्वारा घिरे हैं। लेसीथो, दक्षिणी अफ्रीका द्वारा घिरा हुआ है और वेटिकन सिटी और सैन मैरीनो, इटली द्वारा घिरे हुए हैं। 
  3. Llanfairpwlfgynllgogerychwyrndrobwyllll antysiliogogoch किसी गांव का सबसे बड़ा नाम है(और दूसरा सबसे बड़ा भौगौलिक नाम)। यह गांव वेल्स (इंग्लैंड का पड़ोसी देश) में स्थित है इसमें चार ‘L’ एक साथ हैं।
  4. किसी भी जगह का सबसे छोटा नाम ‘Д’ है। यह जगह स्वीडन और नार्वे दोनो में स्थित है। स्कैंडिनेवियाई भाषा में ‘Д’ का मतलब ‘नदी’ होता है।
  5. भले ही माउंट एवरेस्ट धरती पर सबसे ऊँची चोटी है पर माउंट चिम्बोराजो चोटी चांद के सबसे करीब है।
  6. धरती के संम्पूर्ण पानी का सिर्फ 1% ही पानी ऐसा है जिसे पीया जा सकता है। मगर इस 1% का भी 70 से 80% ग्लेशियरों पर जमा है। धरती के 99% ग्लेशियर आर्कटिक महासागर और अंटार्कटिक महाद्बीप में है। जिन देशों में पानी की कमी है वह इन ग्लेशियरों से बड़ें-बड़े बर्फ के तोंदे समुद्री जहाजों में ले जाते हैं। आप को बता दे कि यह पानी इतना शुद्ध होता है इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें 2% नमक मिलाना पड़ता है।
  7. सहारा मरूस्थल हर साल 800 मीटर तक फैल जाता है।
  8. K2 संसार की दूसरी सबसे बड़ी चोटी है। वर्षा के कारण इस पर इतना पानी जम जाता है कि यह कुछ हफतो के लिए माउंट ऐवरेस्ट से थोड़ी ऊँची हो जाती है।
  9. अटलांटिक महासागर हर साल करीब एक इंच चौड़ा हो जाता है।
  10. अर्टाकटिका एकलौता ऐसा क्षेत्र है, जहां कोई भी देश नही है।
  11. संपूर्ण पृथ्वी के इतिहास में रेगिस्तान की उपस्थिति सदैव रही है।
  12. रेगिस्तान धरती के विशाल क्षेत्र में विस्तारित है। महासागरों के पश्चात् रेगिस्तान धरती के सबसे बड़े पर्यावरण तंत्र हैं। पृथ्वी की लगभग एक-तिहाई भूमि रेगिस्तानों से घिरी है।
  13. विश्व में सहारा रेगिस्तान रेत का सबसे बड़ा स्रोत है। यहां एक वर्ष में 6 से 20 करोड़ टन रेत का उत्पादन होता है।
  14. नील नदी की लंबाई (6650 कि.मी.) पृथ्वी की त्रिज्या (6400 कि.मी.) से भी अधिक है। अभी नए अनुसंधानों से पता लगा है कि अमेजन इससे भी ज्यादा लंबी नदी है।
  15. हालैंड संसार का सबसे निचला देश है। इसका 40% भाग सागर तल से नीचे है।
  16. स्वीडन में एक ऐसा होटल है जो कि पूरी तरह से बर्फ का बना हुआ है. इसे हर साल दुबारा बनाया जाता है।
  17. पेंसिल्वेनिया एक देश है जिसका सबसे ऊँचा बिंदु कोलोराडो के सबसे निचले बिंदु से कम है।
  18. दुनिया का 46% पानी प्रशांत महासागर में है। अटलांटिक महासागर में 23.9%, हिंद महासागर में 20.3% और आर्कटिक महासागर में 3.7% है।
  19. अटलांटिक महासागर प्रशांत महासागर से ज्यादा खारा है।
  20. कनेडा और अमेरिका के बीच की सीमा रेखा दुनिया में सबसे लंम्बी सीमा रेखा है ओर इसकी लंम्बाई 6,416 किलोमीटर है।
  21. धरती का 10 प्रतिशत हिस्सा पक्के तौर पर बर्फ से ढक़ा हुआ है।
  22. माउंट ऐवरेस्ट की लंम्बाई हर साल 4 मिलीमीटर बढ़ जाती है।
  23. साल 2000 के अंत तक माउंट ऐवरेस्ट पर पहुँचने वालो की गिनती 1314 हो गई थी और 167 ऐसे थे जो ऊपर पहुँचने से पहले मारे गए।
  24. यूरोप एकलौता महाद्वीप है जिसमें एक भी मरूस्थल नही है।
  25. हवाई अमरीका का एकलौता राज्य है जो कि कॉफ़ी का उत्पादन करता है। हवाई 14 जुन 1900 ईसवी को अमरीका का राज्य बना था। हवाई प्रशात महासागर में स्थित है।
  26. रोम शहर सात पहाडियो के ऊपर बना हुआ है। यह पहाड़िया हैं-पैलाटीन, कैपीटोनीन, क्युरीनल, विमीनल, एसक्युलीन, सेटलीयन और अवैनटीन।
  27. हवाई में स्थित Mouna Loa ज्वालामुखी धरती का सबसे बड़ा ज्वालामुखी है. यह समुंदर की सतह के नीचे है और यह अपने आधार से 15 किलोमीटर ऊँचा है।
  28. हिमालय पर्वत हर साल 1 इंच की ऊँचाई तक बढ़ जाता है।
  29. दुनिया की सबसे बड़ी सोने की खदान अलास्का में है। 


साभार: रवि सिंह चौहान, इलाहाबाद 

For getting Job-alerts and Education News, join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE