Saturday, December 1, 2012

पंचायती राज विभाग में बीस हजार भर्तियाँ जल्द होंगी

राजस्थान पंचायती राज विभाग में लिपिकों और जेईएन के 20000 पदों पर भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। भर्ती संबंधी प्रस्ताव को कैबिनेट की अगली बैठक में मंजूरी मिलने की प्रबल संभावना है। इससे पहले भर्ती में सभी तरह की अड़चनों को दूर करने के लिए मुख्य सचिव से चर्चा की जाएगी। प्रदेश की 9177 ग्राम पंचायतों में एक लिपिक और एक तकनीकी लिपिक की नियुक्ति की घोषणा पहले ही हो चुकी है। इसके अनुसार 18000 से अधिक लिपिकीय पदों पर और बाकी जेईएन पदों पर भर्ती होनी है। कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही इनके के लिए विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
क्या है अड़चन: इस भरती को करने में सबसे बड़ी अड़चन यह है कि संविदा पर काम कर चुके लोगों को विभाग बोनस अंक देने पर विचार कर रहा है। नरेगा सहित अन्य योजनाओं में कई लोगों ने संविदाकर्मी के रूप में काम किया है। इस संबंध में विधि विभाग ने अधिसूचना जारी करने की सलाह दी, ताकि बोनस अंक दिए जा सकें। जानकारों का मानना है कि इससे मामला कोर्ट में अटक सकता है, इसलिए नियमों में संशोधन किया जाना चाहिए। इस संबंध में मुख्य सचिव से चर्चा करके राय ली जाएगी। 
दूसरी अड़चन यह है कि विभाग दोनों पद लिपिकीय वर्ग में करना चाहता है, जबकि पहले घोषणा एक लिपिक और एक तकनीकी लिपिक (डाटा एंट्री क्लर्क) के पद की गई थी। इससे दोनों कर्मचारी सभी तरह के काम करने में सक्षम होंगे और ग्राम पंचायतों का काम अटकेगा नहीं। इस मामले में भी मुख्य सचिव की राय ली जाएगी। 
साभार: दैनिक भास्कर समाचार 
For getting Job-alerts and Education News directly into your SMS-Inbox, kindly sms JOIN NARESHJANGRA to 567678 or 9219592195 (Life time Free SMS-Channel). You can also join our Facebook Group “EMPLOYMENT BULLETIN” by clicking HERE